Indore News : छात्रा ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र के पिनेकल ड्रीम्स मल्टी के 16 माले से गिरकर 22 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय मुस्कान अग्रवाल मूलत बड़वानी की रहने वाली थी। वह इंदौर में प्रेस्टीज कॉलेज से बीबीए की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। घटनास्थल पर गार्ड से जानकारी मिली है कि छात्रा ने पहले सामने वाले गेट से सोसाइटी में घुसने का प्रयास किया था। जब उसे मना किया गया तो वह पीछे वाले रास्ते से 16वें माले पर पहुंच गई। जहां पुलिस को उसका मोबाइल और उसका चश्मा भी मिला है। यह भी जानकारी सामने आई है कि उसके घर वाले और रिश्तेदार लगातार उसे फोन कर रहे थे। लेकिन उसने किसी का भी फोन नहीं उठाया आखरी बार वह एक्टिवा पर किसी युवक के साथ बैठकर यहां तक पहुंची थी। उसकी जांच भी पुलिस कर रही है, अब यह आत्महत्या है या हत्या दोनों ही बिंदुओ पर पुलिस जांच कर रही है।

बाईट – विजयनगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि पुलिस ने मौके से सबूत इकठ्ठा करने के साथ-साथ ममले में तफ्तीश शुरू कर दी है, कि आखिर युवती की मौत का असल कारण क्या है?

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”933326274″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews