Indore News : 8वीं मंजिल से कूदकर TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

पिछले दिनों एक 13 वर्षीय बच्ची द्वारा भी 14 मंजिल इमारत से कूदकर आत्महत्या की गई थी अभी भी पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।
indore police

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, ताजा मामला इंदौर के विजय नगर थाना इलाके का है। जहाँ एक 37 वर्षीय महिला ने क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक, विजय नगर थाना क्षेत्र की बीसीएम हाइट्स की आठवीं मंजिल से अनूप नगर में रहने वाली 37 वर्षीय सुरभि जैन नामक महिला ने कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी और उसका इलाज भी जारी था। मृतक महिला टीसीएस कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थी। पति से डिवोर्स होने के कारण अपने पिता के घर रहती थी।

मौके से पुलिस ने महिला का मोबाइल बरामद किया है, मोबाईल में मृतक महिला ने आई एम सॉरी पापा लिखकर अपने पिता को एक मैसेज किया है। फिलहाल बीसीएम हाइट्स में लगे हुए तमाम सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं, और जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों एक 13 वर्षीय बच्ची द्वारा भी 14 मंजिल इमारत से कूदकर आत्महत्या की गई थी अभी भी पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”966727342″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews