Indore News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को पकड़ा, मामला दर्ज

Indore News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को पकड़ा, मामला दर्ज

Indore News : इंदौर में मोबाइल लूट की घटनाओ में पिछले कुछ समय से बढ़ोतरी देखी जा रही है और लूटने वाले ज़्यादातर छात्र ही सामने आ रहे है अब ताज़ा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर बस से उतरे छात्र का स्कूटी सवार बदमाश ने मोबाइल लूट कर भागने की कोशिश की छात्रों ने जब शोर मचाया तो लोगों ने लुटेरे को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग का है जहां पर एक छात्र गीता भवन से कोचिंग कर आई बस से भंवरकुआं पर उतरा था और छात्र पैदल भोलाराम उस्ताद मार्ग से पैदल जा रहा था तभी इरफान नाम के बदमाश ने छात्र का मोबाइल लूट लिया और फरार होने लगा तभी आमजन ओर छात्र ने उसे पकड़ लिया और भंवरकुआं थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने जांच की तो इरफान के ऊपर विभिन्न थाने में कई अपराध दर्ज मिले भंवरकुआं पुलिस ने छात्र की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831826892″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews