Indore News : इंदौर के तुकोंगज थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित पलाश जैन के घर पहली मंजिल पर इसी महीने की 26-27 तारीख की मध्य रात्रि घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आरोपियों से सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपए सहित 6 लाख रुपए का मश्रुका का बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

थाना तुकोंगज क्षेत्र में कासलीवाल परिसर स्थित पलाश जैन ने अपने मकान में चोरी होने की जानकारी पुलिस तुकोगंज को देते हुए बताया था कि चोरी की नीयत से बदमाशों ने देर रात उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दी और खटपट की आवाज होने पर जब फरियादी सामने आया तो लोहे की रोड उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”992886328″]

पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में आरोपी की तलाश शुरू की सीसीटीवी कैमरे और अन्य संसाधनों की मदद से पुलिस ने दो आरोपी पवन सिंह और रवि को गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों आरोपी ने कबूल किया घटना उन्होंने ही की है।

आरोपियों को लेकर डीसीपी ने भी कहा क्या आरोपी घर तक कैसे पहुंचे तो बताया कि घर मे काम मांगने के लिए आरोपी पहुँचे थे और तभी रेकी की होगी और घटना को अंजाम दिया। आरोपी तक पहुंचने वाली और माल को जप्त करने वाली टीम को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”992886728″]