
Indore Crime News : इंदौर शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में युवक के घर में घुसकर हत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए एम वाय हॉस्पिटल भेज दिया है।
आपको बता दें कि कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली मरदाना में रहने वाला युवक देर रात कल घर पहुंचा तो उसके पीछे ही दो अन्य युवक भी जा पहुंचे और कमरे में जाते ही अंदर से गेट लगा लिया और मृतक के साथ मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान मृतक के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में जिस चाहे व्यक्ति से लड़ झगड़ जाता था, कुछ दिनों से मृतक की पत्नी उसके मायके में रह रही थी। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक पर हमला करने वाले आरोपियों को नहीं पहचानते हैं और वह लोग कौन थे कहां से आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक चेतन के पिता श्यामलाल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे का घर में ही दो अज्ञात लोगों ने मर्डर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1025068423″]
