Indore News : अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से की लूटपाट, मामला दर्ज

indore police

Indore News : इंदौर में फिर एक बुजुर्ग महिला को रास्ते पर चलते हुए आगे खतरा बता कर अज्ञात बदमाशों ने धोखा देते हुए हाथ में पहने महंगे कंगन उत्तरा कर महिला से 420बीसी करते हुए कंगन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस पलासिया ने 420 और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि थाना पलासिया में बुजुर्ग महिला के साथ 420 सी की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद हमारे ने बताया कि पलासिया थाना क्षेत्र के महावीर जैन नगर निवासी पीड़ित हंस जैन पलासिया थाने पहुंचकर अपने साथ हुई 420 सी की शिकायत दर्ज कराई और बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोकाकर कहा कि आगे खतरा है। आप अपने पहने हुए महंगे जेवर उतार कर बैग में रख लीजिए। बदमाशों के कहने पर महिला ने हाथों में पहने हुए कंगन गले में चैन भी पहने हुए थी। जिसे भी उतरने के लिए बदमाशों ने काफी कहा कोशिश के बाद भी महिला के गले से चैन ना उतरी तो बदमाश वहां से चल दिए।महिला भी अपने रास्ते हो ली कुछ दूर चलने के बाद महिला ने बैग में जब कंगन देखें, तो नहीं मिले। फिर महिला ने थाना पलासिया आकर घटना की जानकारी दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि हंस जैन महावीर बाग निवासी ग्रेटर कैलाश अस्पताल के सामने से गुजर रही थी। उस समय अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार बदमाशों की संख्या 3 से 4 बताई गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”921456684″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews