इंदौर में बिना ताला और शटर तोड़े करते थे चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

indore police

Indore News : इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो बिना ताला तोड़े कई चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। पकड़े गए शातिर चोरों से पुलिस ने चोरी का लाइव डेमो चोरों से करवाया और चोरों ने ताले को कुछ ही सेकंड में खोल दिया।

क्या है पूरा मामला

दरसअल, गांधी नगर थाना क्षेत्र की जनता लंबे समय से चोरी की घटना से परेशान हो रही थी आखिर कार पुलिस ने घरों से बिना ताले तोड़े ही चोरी करने वाले दो बदमाशों को लाखों के माल के साथ गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने बताया कि रायसेन भोपाल से शातिर चोर दुर्गेश इंदौर आकर सूने मकानों को निशाना बनाया करता था बदमाश दुर्गेश अपने साथ एक चाबी का कुच्छा भी साथ लाता था और बिना ताला तोड़े ही घर के अंदर घुस जाते थे और चोरी कर अपनी बहन के यहाँ पहुंच जाते थे जो कि इंदौर में ही रहती है। वहीं पुलिस ने कई सीसीटीवी की मदद से आरोपी दुर्गेश को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वही गांधी नगर पुलिस ने एक दूसरे आरोपी को भी पकड़ा है जो कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था बहरहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों से अन्य चोरी की घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। वही डीसीपी आदित्य मिश्रा ने गांधी नगर पुलिस को उचित इनाम देने की घोषणा की है।

[dgv_vimeo_video id=”903257346″]

दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए माल भी जप्त किया है और अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”903255589″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews