Hindi News

Indore News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Indore News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, मामला दर्ज

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला द्वारा पुलिस से की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

बता दें कि सिमरोल थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने साथ शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि आरोपी का नाम लेखराज है जो कि सिमरोल थाना क्षेत्र का ही निवासी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आरोप है कि युवती का शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया और जब कभी शादी करने की बात होती तो वह मुकर जाता। फिलहाल पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

जल्द ही आरोपी होगा पुलिस की गिरफ्त में

दर्ज मुकदमे को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर मीडिया को प्रकरण का दर्ज होना बताया है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews