Hindi News

Indore News : शादी का झाँसा देकर युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

Written by:Amit Sengar
Published:

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में युवती को एक युवक की जान पहचान इतनी भारी पड़ गई कि अब उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। दरअसल, दूर के रिश्ते में लगने वाले युवक ने पहले तो युवती से दोस्ती बढ़ाई और फिर उसकी मर्जी के बगैर ही उसे अपने ही घरवालों से मिलाकर बोलने लगा कि वह युवती से शादी करना चाहता है। वही अक्टूबर 2021 में दीपावली के बाद युवती के साथ आरोपी युवक ने अपने घर पर युवती को बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। वही इसके बाद वो युवती को तस्वीरे वायरल करने की धमकी देकर उसका शारिरिक शोषण करता रहा है। जिसके बाद परेशान हो चुकी युवती ने भंवरकुआं पुलिस की महिला डेस्क का सहारा लिया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है। फिलहाल, आरोपी की तलाश में पुलिस जुट चुकी है।

यह भी पढ़े…उड़द दाल में होते है कई सेहतमंद गुण, बालों की समस्या हो या बुखार सब में आ सकता है काम, जाने फायदे-नुकसान

पूरी घटना मामला इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र की है जहां एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित युवक ने जिसका नाम रवि पिता जामसिंह वास्केल है। युवती ने शिकायत में बताया कि रवि वास्केल ने उसकी कई अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने महिला डेस्क को शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…Indore News : 13 महीने बाद अंधे कत्ल का पर्दाफाश, मृतक के दोस्तों ने ही ली थी जान

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसे पहले उसके परिजनों से मिलवाया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। युवती के मुताबिक युवक ने खुद के परिजनों से उसकी मर्जी जाने बिना ही शादी की बात कर दी। इसके उसने अचानक एक दिन युवती को घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करते समय आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो भी निकाल लिए जिसके आधार पर आरोपी डरा धमका कर उसे ब्लैकमेल करने लगा और ब्लैकमेल कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आखिरकार युवती ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली और भंवरकुआं थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े…चेक बाउंस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिए बड़े आदेश, आम जनता को इस तरह मिलेगा लाभ

भंवरकुंआ पुलिस की एसआई मनीषा दांगी ने बताया कि आरोपी रवि वास्केल पालदा क्षेत्र के अभिनव नगर का रहने वाला है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अलग – अलग धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews