Indore: Pegasys Software के विरोध में कांग्रेस ने कहा, मोदी सरकार डर के मारे हिटलर शाही कर रही है

Indore: Pegasys Software के विरोध में कांग्रेस ने कहा, मोदी सरकार डर के मारे हिटलर शाही कर रही है
इंदौर, आकाश धौलपुरे। पेगासिस साफ्टवेयर ( Pegasys Software) की खरीद से केंद्र सरकार लगातार इनकार कर रही है, लेकिनन्यूयार्क टाइम्स की पेगासिस को लेकर छपी खबर इस बात के विपरीत इशारा कर रही है। इस बात पर अब Indore कांग्रेस विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपना चुकी है, क्योंकि कांग्रेस के मुताबिक अखबार ने साफ कर दिया है कि भारत ने पेगासिस साफ्टवेयर खरीदा है और इसका सबूत मिल चुका है। जबकि केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मामले में साफ्टवेयर के खरीदने को लेकर इंकार कर चुके हैं।

यहां भी देखें- MP News : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, विभाग ने कैबिनेट के लिए तैयार किए प्रस्ताव

 कांग्रेस इसे लेकर आज पीएम मोदी द्वारा राहुल गांधी और अन्य राजनेताओ की जासूसी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश के विपक्षी नेताओं, संस्थाओं, मीडिया हाउस, न्याय पालिका सहित अन्य लोगों पर जासूसी करवाई जा रही है, इसके लिए इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप से सरकार ने पेगासेस नामक जासूसी साफ्टवेयर 16000 हजार करोड़ की सैन्य डील के साथ खरीदा है।

यहां भी देखें- MP News: भ्रष्टाचार अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, सरकारी योजना में रिश्वत लेने पर सुनाई गई जेल की सजा

 कांग्रेस ने बताया सॉफ्टवेयर के जरिये विपक्षी नेताओं व अन्य लोगो के फोन के सारे डाटा,मेल,आडियो,वीडियो सहित सभी चीजों की जानकारी हासिल की जा सकती है और मोदी सरकार द्वारा पेगासेस सॉफ्टवेयर का उपयोग देश के विपक्ष के नेताओ सहित प्रमुख लोगों के लिए किया गया है, जो ये दर्शाता है मोदी सरकार हिटलर शाही कर रही है और डरी हुई है।

यहां भी देखें-  MPNews: लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 5 की वेतन वृद्धि रोकी, अधिकारियों को मिले निर्देश

पेगासिस से जासूसी मामले में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) का मुखौटा लगाया और हाथ में दूरबीन लेकर राहुल गांधी की जासूसी करते हुए बताया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि कांग्रेस आगे भी इस मामले में विरोध जारी रखेगी।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews