इंदौर पुलिस ने की कार्रवाई, दोस्त को चाकू मारने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवक के दोस्तों ने ही पुराने विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि, पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक इन्हीं दो दोस्तों के साथ उठता-बैठता था।
Police Arrest Crime

Indore News : किसी भी चीज की लत या नशा इंसान को बर्बाद कर देती है। इसी कड़ी में इंदौर जिले की पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि इन सब चीजों पर काबू पाया जा सके। इसके बावजूद, नशे की बुरी लत एक युवक की मौत का कारण बन गया। दरअसल, युवक के दोस्तों ने ही पुराने विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी थी। हालांकि, पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि युवक इन्हीं दो दोस्तों के साथ उठता-बैठता था।

हीरानगर का मामला

पूरा मामला इंदौर के हीरानगर क्षेत्र का है। जब मृतक अनुराग चौहान को उसके जिगरी दोस्त पीयूष और उज्जवल ने किसी विवाद को लेकर चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में काफी ज्यादा रोष भी देखने को मिल रहा है।

एडिशनल DCP ने कही ये बात

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्र ने बताया कि 2 दिन पहले की है। जब अनुराग को पहले पियूष उसके घर से बुलाकर ले गया। उसके बाद, उसको चाक़ू मार कर घायल कर दिया। जिन्हें पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी मृतक के साथ
बैठकर खाना, पीना और नशा आदि करते थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[dgv_vimeo_video id=”1002370582″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews