
Indore News : इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के कदवाली बुजुर्ग में पिछली 8 अप्रैल को हुई चार साल के बच्चे की हत्या का खुलासा किया गया है। बता दें कि बच्चे का अपना परनाना ही उसका हत्यारा निकला। जिससे पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, आरोपी ने बताया कि मृतक श्रेयांश की मां नीतू व पिता सुमित चौधरी के बीच पारिवारिक विवाद होने से देहज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद नीतू पिछले 2 सालों से अपने मायके में रह रही थी। जिसके कारण नीतू के माता-पिता और चाचा श्रेयांश के साथ मारपीट कर ताने मारते थे।

परनाना ने की थी हत्या
इस तरह से वो नीतू को मानसिक रूप से परेशान करते थे जो उसके दादा शोभाराम चौधरी से देखी जा रही थी। साथ ही, हर वक्त यह चिंता सताती थी कि बच्चे का क्या होगा। नीतू एवं उसकी बच्चे श्रेयांश के साथ परिजनों के व्यवहार से वह काफी दुःखी थे। इसलिए उन्होंने सोच-विचार कर श्रेयांश की हत्या कर दी ताकि उनकी पोती नीतू का दुसरी जगह घर बस जाए।
7 अप्रैल को हुई थी हत्या
तभी 7 अप्रैल को रात 10.30 बजे मृतक श्रेयांश को उसकी मां अपने दादा शोभाराम चौधरी के पास सुलाकर चली गई। तभी आरोपी शोभाराम चौधरी ने पूर्व सोची गई योजना के अनुसार, मृतक को सोते समय मुंह पर तकिया रखकर दबा दिया। जिससे उसकी दम घुट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”828974359″]
[dgv_vimeo_video id=”828974520″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

