इंदौर पुलिस ने की कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

कॉलेज में एडमिशन दिलाने के बहाने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसपर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया।
Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। जिस कारण लोगों में काफी ज्यादा खौफ है। वह अपने आप को घर से बाहर असुरक्षित महसूस करते हैं। आलम यह है कि बदमाशों द्वारा पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दी जाती है। हालांकि, पुलिस भी लगातार नशे के कारोबार चोरी जैसे मामलों को जड़ से मिटाने के लिए लगातार अभियान चलाती रहती है। इसके बावजूद, अपराधियों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार बदमाशों द्वारा शहरों में दिनदहाड़े लोगों को परेशान किया जाता है। चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दिया जाता है।

इसी बीच दिवाली के अवसर पर इंदौर से बाहर की रहने वाली पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

लसूड़िया का मामला

दरअसल, मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जब कॉलेज में एडमिशन दिलाने के बहाने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसपर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर से बाहर की रहने वाली पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी ने कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर पीड़िता के साथ बुरा कर्म को अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”1025086833″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews