Indore पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने लगातार जांच पड़ताल जारी रखी। इस दौरान शहर के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस ने दीपक और अमन नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरा आरोपी अभी फरारा बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिछले दिनों दो लोगों की हुई थी हत्या

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तेजाजी नगर पुलिस को पिछले दिनों एक खेत में निर्वस्त्र दो शव होने की सूचना मिली थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मृतकों की बॉडी को जब्त कर सबसे पहले उनकी जानकारी निकाली। इस दौरान दोनों की पहचान हरिराम कड़ोले और सुरेश गोखले के रूप में हुई। वहीं पुलिस ने तफ्तीश करते हुए दोनों की हत्या किन कारणों और किन लोगों ने की इसके बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते है। पुलिस ने कयास लगाया कि पूरा विवाद संभवत: पैसों को लेकर हुआ होगा।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लगातार जांच पड़ताल जारी रखी। इस दौरान शहर के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद पुलिस ने दीपक और अमन नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूला। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तीसरे साथी गोविंद के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन के चलते हैं हरिराम तथा सुरेश को मौत के घाट उतारा था, जिसके बाद उनके कपड़े उतार कर वहाँ पर फेक दिया था। आपको बता दें गोविंद लगातार फरार चल रहा है। दोनों मृतक मजदूरी का काम करते थे और उस दिन भी मजदूरी करने के बाद उन्होंने दीपक और अमन से अपने रुपए मांगे थे, लेकिन अमन और दीपक ने पूरे पैसे नहीं दिए। इसके बाद विवाद हो गया और अमन, दीपक और गोविंद ने मिलकर इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस तीसरे आरोपी गोविंद की तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। वहीं, हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाला दीपक मूल रूप से देवास के सतवास का रहने वाला है, जबकि अमन बैतूल का रहने वाला है। इसके अलावा पुलिस द्वारा इन अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मात्र दो हजार से ढाई हजार रूपयों के लिए इस पूरे हत्याकांड की घटना को आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”944397282″]

[dgv_vimeo_video id=”944397730″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews