नशे के खिलाफ इंदौर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें खबर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने किला मैदान रोड पर कार्रवाई करते हुए अल्टो कार से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Indore Crime News

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इस बीच, इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त की। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि किला मैदान रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक अल्टो कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने 12 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार और मोबाइल सहित कुल 3 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किला मैदान रोड पर संदिग्ध हालत में मिली अल्टो कार

जानकारी अनुसार, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम को किला मैदान रोड इलाके में गश्त और निगरानी पर थी।​ एक अल्टो 800 कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर कार में बैठे दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ करते हुए कार की बारीकी से तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई 12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।​ मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ, अल्टो कार और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए। जब्त किये गये कुल सामग्री की कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपए है।​ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पटेल निवासी किसनगंज और आबिर उर्फ आबिद अली निवासी किसनगंज, इंदौर देहात के रूप में हुई है।​

वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से यह उगलवाने का प्रयास कर रही है कि वे यह एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और शहर में किस-किस को इसकी सप्लाई करने वाले थे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews