इंदौर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

indore police

Indore News : अवैध मादक पदार्थ खरीदने और बेचने वालों पर इंदौर पुलिस की नजर बनी हुई है और इसी का नतीजा रोजाना इस धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा जा रहा है। पुलिस के ऑपरेशन प्रहार और अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को चंदन नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है।

यह है मामला

थाना चंदन नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बीएसएनल ऑफिस के पास दो युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं जिसके आधार पर एक टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा कि उसी हुलिए के दो युवक खड़े हुए है जिनकी घेराबंदी कर पुलिस ने उन दो युवकों को पकड़ लिया।

aaropi aaropi

पकड़े गए आरोपियों का नाम सचिन गोस्वामी और सुनील उर्फ भोलू है पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तब इनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और मोबाइल मिले हैं जप्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews