Indore पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, फरियादी ने खुद ही रची थी झूठी कहानी, पढ़ें पूरी खबर

Indore पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, फरियादी ने खुद ही रची थी झूठी कहानी, पढ़ें पूरी खबर

Indore News : इंदौर पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश किया है। जिसके तहत, फरियादी ने खुद ही प्रतीक्षा ढाबे के पास स्कूटर की डिक्की से 1.5 लाख रुपये की लूट होने की झूठी साजिश रची थी। दरअसल, मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मलिक का कर्ज नहीं चुकाने के लिए फरियादी ने यह कहानी रची थी।

भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का है। जब नोशद नाम के एक फरियादी ने खुद पर चाकू मार कर और आंखों में मिर्ची डालकर डेढ़ लाख रुपए की लूटने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसपर टीम का गठन कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ।

पूछताछ में हुआ खुलासा

वहीं, पुलिस की पूछताछ के दौरान सूचनाकर्ता नौशाद ने बताया कि मैं अपने दुकान मालिक इदरीश खान से 3 महीने पहले और ईद के पहले 1.5 लाख रुपय उधार लिये थे, जोकि वह मांग रहा था, जिससे परेशान होकर और पैसे नहीं चुकाने के लिए मैंने लूट की झूठी साजिश रची थी लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के आगे उसकी चालाकी चल नही पाई।

[dgv_vimeo_video id=”936934161″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews