इंदौर पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की शराब, एक गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की शराब, एक गिरफ्तार

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इन्दौर की मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लॉक डाउन के दौरान पुलिस में लाखों रुपए की शराब पकड़ने के कामयाबी हासिल की है। दरअसल, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखो रुपये की अंग्रेजी शराब, ट्रक ड्राइवर सहित पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि मानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध शराब से भरा हुआ है और मानपुर की तरफ आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और सूचना के आधार पर ट्रक नम्बर RJ 04 /CA/0886 को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर करीब 1036 अंग्रेजी शराब की पेटी मिली। पुलिस ने अंग्रेजी शराब जब्त कर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक का नाम द्वारका है जो कि राजस्थान का रहने वाला है। उस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है वही आरोपी ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर शराब माफिया का पता करने में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews