
Indore News : इंदौर शहर के जूनी कनाड़िया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें उन्होंने महंगे मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक शोरूम संचालक ने जूनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि कुछ अज्ञात आरोपी शोरूम में आए और डिस्प्ले में लगे हुए डेमो मोबाइल चुराकर मौके से फरार हो गए। जिसपर पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई।

घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद
पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की तलाश की तो एक दिन बाद पहले कनाड़िया थाना क्षेत्र के फिनिक्स मॉल में दो आरोपियों द्वारा मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देना पाया गया। जिसके बाद अन्य साक्ष्य के आधार पर एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके अन्य दो साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी बड़े शहरों में जाकर मोबाइल शोरूम में डिस्प्ले में लगे हुए मोबाइल चोरी किया करते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”868679684″]
ASP ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर ASP देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि घटना 5 सितंबर की है, जब एक मॉल के अंदर आए दो बदमाशों द्वारा डिस्प्ले में लगे हुए एक मोबाइल को शातिर तरीके से चोरी किया गया। पुलिस इस घटना की जानकारी जुटा ही रही थी कि घटना के एक दिन बाद बाईपास स्थित एक मॉल से आरोपियों ने फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिल्ली से आरोपी आमिर अली को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी के कुछ मोबाइल भी बरामद हुए हैं। वहीं, आरोपी के अन्य दो साथी हुसैन अली व अब्बास अली फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। तीनों अब तक सूरत, दिल्ली, गुजरात के कई शोरूम में चोरी कर चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”868678324″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

