MP: अनियंत्रित होकर पलटी कार, नीचे दबने से कांग्रेस नेता की मौत

indore-road-car-accident-congress-neta-death-madhya-pradesh

इंदौर।

मध्यप्रदेश के इंदौर में शहर में एक तेज रफ्तार कार पलट गई। एक के बाद एक तीन पलटी खाने के बाद ड्राइवर बाहर जा गिरा और कार सीधा उस पर जा गिरी। जिसके चलते चालक की दबने से मौत हो गई। मृतक कांग्रेस नेता कमलेश पिता बहादुर चावड़ा  बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।हालांकि अभी तक हादसा के वजह स्पष्ट नही हो पाई है।

दरअसल, हादसा रविवार-सोमवार दर���ियानी देर रात रालामंडल चौराहा के पास हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि सूचना मिली थी कि एक कार पलटी हुई है।पुलिस एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची और कमलेश को निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह फंस गया था । जैसे तैसे उसे कार से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सोमवार को पुलिस ने पीएम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं परिजन का कहना है कि उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। यह एक दुर्घटना नही बल्कि हत्या की साजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार कमलेश ठेकेदारी करता था। उसका देवास में रेस्त्रां भी था। वह वर्ष 2014 में कांग्रेस से चुनाव भी लड़ चुका था। उसकी पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि रात में कार्यक्रम में जाने का बोलकर घर से निकले थे। उनके दो बेटे हर्षवर्धन और वंशराज हैं। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews