
Indore- Sub Inspector Suicide : विजय नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विकास पाटिल ने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुचें, विकास ने यह कदम क्यों उठाया, यह पता लगाने फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
वजह अज्ञात
मल्हारगंज स्थित पुलिस के लिए बने क्वार्टर में रहने वाले विजयनगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली, सब इंस्पेक्टर की खुदखुशी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि आखिर किन कारणों के चलते पाटिल ने फांसी लगाई, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है वही फोरेंसिक की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है मामले में मर्ग काम करते हुए जांच शुरू की है जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे की सब इंस्पेक्टर के सुसाइड करने की वजह क्या है, मृतक के परिजन शहर में नहीं है उनको इस बात की जानकारी दे दी गई है और परिजनों के इंदौर आने के बाद पुलिस की जांच में तथ्य सामने आ पाएंगे।
[dgv_vimeo_video id=”890620974″]
इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट
