इंदौर TI का वीडियो वायरल, बाहर घूमने वालों को एक-दूसरे से जमकर पिटवाया

इंदौर TI का वीडियो वायरल, बाहर घूमने वालों को एक-दूसरे से जमकर पिटवाया

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

लॉक डाउन को मजाक बनाकर रखने वालों की अब खैर नही है क्योंकि इंदौर में पुलिस ने एक नये प्लान के तहत अब ऐसे लोगो पर नकेल कसना शुरू कर दी है। दरअसल, इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस की मौजूदगी में दोस्त ही दोस्त को लॉक डाउन के उल्लंघन पर डंडे से जमकर पीट रहा है और बाद में उसी दोस्त के हाथ से खुद की पिटाई भी करवा रहा है। इसके बाद सभी मिलकर लॉक डाउन न तोड़ने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करने की अपील भी करते दिखाई दे रहे है।

दरअसल, कोरोना के बढ़ते प्रकोप और लाकडाउन के चलते पुलिस अब इंदौर में और भी ज्यादा सख्त हो गई है वजह साफ है कि पुलिस ने कोरोना के चलते अपने ही महकमे के एक काबिल अफसर को खो दिया है जिसके बाद पुलिस अब उन लोगो को अपने ही तरीके से ये समझाने का प्रयास कर रही है कि कोरोना को कोई भी हल्के में ना ले क्योंकि लोगो की जरा सी चूक, किसी की भी जान को जोखिम मे डाल सकती है। इसके लिये इंदौर में पुलिस ने शहर के गली, मोहल्लो, कालोनियों और सड़कों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। लॉक डाउन के दौरान बेवजह घूमने वालो पर अलसुबह से लेकर देर रात तक पुलिस की जबर्दस्त सख्ती देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र का है जिसमें सराफा थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाकर सड़क पर तफरीह करने वालो को रोका और अलग – अलग लोगो से एक दूसरे की जमकर लट्ठ से पिटाई करवाई। इस दौरान नियम का पालन न करने वालो वो कहती नजर आई कि अब डंडे की पिटाई कैसी लग रही है, हमे भी ऐसी ही लगती है जब एक पुलिस वाला मरता है या एक डॉक्टर। टीआई ने साफ कह दिया कि तुम लोगो की सजा, हम क्यो भुगते और हम क्यो तुम्हारे कारण कोरोना पेशेंट बने जिससे चाहो मेरी शिकायत कर देना।

इंदौर में कोरोना से बढ़ती मौतों का आंकड़ा 50 के पार जा चुका है लिहाजा अब पुलिस के सख्त तेवर नजर आ रहे है क्योंकि लोग अपील की परवाह न करते हुए बेवजह ही बाहर निकलने की कोशिश रहे है ऐसे में यदि आप भी ऐसी गलती करते दिखाई दिए तो शायद अगला नम्बर …….?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews