सिंहस्थ से पहले आठ लेन का होगा इंदौर-उज्जैन रोड, फ्लाईओवर का भी होगा निर्माण

सिंहस्थ से पहले आठ लेन का होगा इंदौर-उज्जैन रोड, फ्लाईओवर का भी होगा निर्माण

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर में हाल ही में महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर महाकाल लोक के अद्भुत नजारे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं अब प्रशासन ने उज्जैन से कनेक्टिविटी पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से अब इंदौर-उज्जैन रोड (Indore Ujjain Road) को आठ लेन का करने की योजना बनाई जा रही है। इस मामले में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने अफसरों से विचार-विमर्श किया है। अगर यह रोड 8 लेन का हो जाएगा तो बहुत सी सुविधा होने के साथ ही उज्जैन से इंदौर आने और इंदौर से उज्जैन जाने के समय में भी बदलाव देखा जाएगा।

फिलहाल इस मार्ग पर एक भी फ्लाईओवर नहीं बना हुआ है लोक निर्माण विभाग द्वारा लव कुश चौराहा से एक फ्लाईओवर बनाने के बारे में भी जल्द ही सर्वे किया जाएगा। उज्जैन से इंदौर की दूरी 55 किलोमीटर है और आने जाने में लगभग एक घंटा लगता है। इंदौर से निकलकर धर्मपुरी आने तक कई सारी टाउनशिप और स्कूल कॉलेज इस रोड पर देखे जा सकते हैं। यही वजह है कि यहां पर ट्रैफिक भी दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा इस रोड पर दिनभर यात्री वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है। इंदौर से उज्जैन के बीच हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं। वहीं जिन लोगों को राजस्थान जाना होता है वह भी इंदौर उज्जैन रोड से होकर नागदा की ओर निकलते हुए राजस्थान जाते हैं। आठ लेन की रोड हो जाने की वजह से यहां ट्रैफिक कम लगेगा और कम समय में दूरी तय की जा सकेगी।

Must Read- इंदौर के युवक ने उज्जैन में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पेशे से बिल्डर था मृतक

इंदौर उज्जैन रोड को सिंहस्थ से पहले 8 लेन का बनाने की तैयारी पर विचार किया जा रहा है। इस तरह से रोड पर दबाव कम होगा और ज्यादा यात्री कम समय में यात्रा कर सकेंगे। कुछ यात्री उज्जैन से ओम्कारेश्वर भी जाते हैं उन्हें भी काफी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंदौर इच्छापुर रोड को फोरलेन में तब्दील कर रह है। ऐसे में उज्जैन से ओमकारेश्वर जाने वाले यात्रियों को फायदा होने वाला है और वह आसानी से अपनी यात्रा कर सकेंगे। फिलहाल घाट होने की वजह से यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्यादा समय लगता है लेकिन फोरलेन बन जाने से यह समय कम हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews