इंदौर: महिला दिवस पर क्यों बरपा हंगामा? जाने पूरा मामला..

इंदौर: महिला दिवस पर क्यों बरपा हंगामा? जाने पूरा मामला..

इंदौर, आकाश धौलपुरे। केवल कंधा टकराने पर अगर कोई युवती किसी युवक पर हमला बोल दे, तो महिला दिवस की सार्थकता पर सवाल उठना लाजिमी है। दरअसल, सिगरेट का धुआं उड़ाने और कंधा टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में युवती ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज (FIR) कर तीन नाबालिग युवतियों को हिरासत में ले लिया है।  वहीं दो अन्य मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े… जबलपुर: कॉलेज में प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़खानी, महिला थाने में शिकायत दर्ज

मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में स्थित’होटल का बताया जा रहा है। जहां संदीप नामक युवक सिगरेट पी रहा था, जब अचानक लड़की के कंधे पर उसका हाथ आ गया, जिससे आक्रोशित होकर, अन्य लड़कियों ने उसकी पहले तो पिटाई की और फिर एक लड़की ने चाकू से वार कर संदीप को घायल कर दिया। घटना के बाद संदीप को उपचार (Treatment) के लिए एम.वाय. अस्पताल भिजवाया गया। वही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन नाबालिग युवतियों को हिरासत में लिया है l घटना के बाद चाकू मारने वाली युवती और उसकी एक अन्य साथी मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews