Indore: हमलावर तेंदुआ का किया गया रेस्क्यू, ज़ू में इलाज जारी

Indore: हमलावर तेंदुआ का किया गया रेस्क्यू, ज़ू में इलाज जारी

इंदौर।आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश के इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन उस वक्त समाप्त हुआ जब वन विभाग की इंदौर रेंज की टीम ने कम्पेल ग्रामीण इलाके के नया पूरा से एक तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ लिया। मौके से तेंदुए का रेस्क्यू कर इंदौर चिड़ियाघर में इलाज के लिए लाया गया जहा उसका इलाज किया जा रहा है।

दरअसल, वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि कंपेल के नयापुरा के जंगलों में एक तेंदुए की मूवमेंट बीते कुछ दिनों से बनी हुई और वह इलाके में घूम – घूम कर लगातार पशुओ का शिकार कर रहा है। ऐसे में तेंदुए के। भय ग्रामीणों में व्याप्त था और उन्हें आशंका थी कि कही तेंदुआ किसी इंसान पर हमला कर उसे शिकार न बना ले लिहाजा ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकायत की और फिर वन विभाग की टीम मौके पर ट्रेंन्क्यूलायजर गन और अन्य संशाधनों को लेकर नयापुरा के जंगल वाले इलाके में पहुंची जहां तेंदुए को रेस्क्यू कर पकड़ा गया और इसके बाद उसे उसे इंदौर ज़ू लाया गया।

बता दे कि तेंदुए को चोट भी लगी है जिसके चलते उसे इलाज के लिए इन्दौर के चिड़ियाघर में लाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। नयापुरा के जंगलों में अक्सर तेंदुओ की आवाजाही बनी रहती है ऐसे में अब वह विभाग को क्षेत्र में एक योजना के तहत काम करना जरूरी हो गया है ताकि वन्य प्राणियों से लेकर आम आदमी तक को कोई नुकसान न पहुँचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews