शराब के नशे में युवक ने कार पर बरसाए पत्थर, आमजन ने रोका तो उन पर भी किया हमला

युवक ने पथराव के दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के मदनमहल के पास एक युवक ने जमकर हंगामा मचाया। घटना 17 नवंबर की है, जब नशे में धुत युवक हंगामा कर रहा था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। युवक ने करीब 15 मिनट तक सड़क पर खड़े होकर पथराव किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदन महल थाना पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में दोस्त युवक को गिरफ्तार किया।

बता दें कि 17 नवंबर की दोपहर यह युवक अचानक मदन महल अरुण डेरी के पास पहुंचा, और पत्थर उठाकर वहां खड़ी कारों में मानने लगा। युवक के पथराव के चलते दो से तीन कर के कांच भी टूटे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने जब युवक को पथराव करने से मना किया तो वह उनसे भी मारपीट करने लगा स्थानीय लोगों ने तुरंत ही फिर मदन महल थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।

पुलिस ने मुश्किल से पाया काबू

एक तरफ से नशे में धुत युवक पथराव कर रहा था तो वहीं बचाव में स्थानीय लोगों ने भी उसके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए करीब 15 मिनट तक हुए झड़प के बाद आखिरकार मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। युवक ने पथराव के दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1030725571″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews