Indore में फोटो लेने पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, कहा ‘ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए’

Indore में फोटो लेने पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, कहा ‘ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए’

Jaya Bachchan got angry on taking the photo : बिग बी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मंगलवार को कोकिलाबेन अस्पताल का उद्घाटन करने इंदौर पहुंचे थे। यहां एक बार फिर फोटोग्राफर्स को जया बच्चन की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्हें बिना अनुमति के फोटो लिए जाने पर अक्सर गुस्सा करते देखा गया है। इससे पहले भी वो कई बार पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। यही बात फिर इंदौर में हुई और फोटोग्राफर को उनके गुस्से का सामना करना पड़ा।

ये एयरपोर्ट की घटना है। यहां उनके पहुंचने पर कोई शख्स उनकी फोटो खींच रहा है। जया बच्चन ने दो बार अंग्रेजी में उन्हें फोटो लेने से मना किया। इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और वो कहती नजर आ रही हैं कि ‘तुम्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती क्या।’ इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को फोटो लेने से रोक देते हैं। लेकिन जया बच्चन का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ता। वो जाते जाते कहती हैं ‘ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।’

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जया बच्चन के इस रवैये की खासी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘इन्हें इग्नोर कीजिए, इससे अच्छा है आप लोग किसी गरीब की पिक्चर अपलोड कर दो हमें वो पसंद आएगा।’ वहीं और लोग लिख रहे है ‘वो ये अटेंशन डिजर्व नहीं करती हैं’ ‘आप लोग इनके पिक्चर लेते ही क्यों हैं’ ‘इनका और इनके बच्चों का बायकॉट कीजिए।’ वहीं एक यूजर तो इतना नाराज है कि उसने कमेंट किया है ‘इनको भारत से निकाल देना चाहिए।’ जया बच्चन का ये तल्ख अंदाज और किसी को नौकरी से निकाल देने की बात कहना लोगों को बहुत नागवार गुजर रही है और इस बात पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews