Hindi News

इंदौर सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय में महिला कॉमन रूम और शिशु देखभाल कक्ष का लोकार्पण हुआ, मरीजों को होगा लाभ

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति अशोक खण्डेलवाल, मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद के अध्यक्ष चंद्रेश कुमार शुक्ला, डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे।
इंदौर सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय में महिला कॉमन रूम और शिशु देखभाल कक्ष का लोकार्पण हुआ, मरीजों को होगा लाभ

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर से अच्छी खबर सामने आई है, जहां सरकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय में महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए महिला कॉमन रूम, शिशु देखभाल कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति अशोक खण्डेलवाल, मध्य प्रदेश राज्य दंत परिषद के अध्यक्ष चंद्रेश कुमार शुक्ला, डेंटल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे। वहीं, अतिथियों ने कॉलेज परिसर सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति अशोक खण्डेलवाल ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही कहा कि प्रदेश के अन्य दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की तुलना में इंदौर का यह महाविद्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस है।

प्राचार्य ने कही ये बात

शासकीय दंत चिकित्सालय की प्राचार्य डॉ. अलका गुप्ता ने बताया कि यह कक्ष महिला मरीजों और अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया है।

मरीजों को मिलेगी राहत

आगे डॉ. अलका गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में करोड़ों की लागत से आधुनिक संसाधनों के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, आगामी दिनों में जल्द ही करोड़ों की अत्यधिक मशीन भी डेंटल कॉलेज को मिलने वाली है, जिसके माध्यम से मरीजों के इलाज में काफी राहत मिलेगी।

इंदौर, शकील अंसारी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews