
इंदौर, आकाश धोलपुरे। मानपुर सर्कल बिचौली गांव में पुलिस व प्रशासन ने राशन माफिया के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 30 हजार लीटर अवैध केरोसीन जब्त किए जाने की खबर है।
बताया जा रहा है कि राशन माफिया मोहन अग्रवाल ने यहां एक बड़ा अवैध केरोसिन संग्रहण केंद्र बना रखा था, और इस केंद्र से करीब 30 हजार लीटर अवैध केरोसिन जब्त की गई है। बता दें कि मोहन अग्रवाल पर पहले भी रासुका के तहत करवाई हो चुकी है। फिलहाल आरोपी मोहनलाल अग्रवाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

