लखपति बनने के लिए ‘गॉडफादर’ ने पूर्व विधायक से मांगी 50 लाख फिरौती

man-arrest-in-Indore-for-threatening-to-former-mla-

इंदौर। पूर्व विधायक सत्यनारायण को एक बदमाश ने मोबाइल फोन पर 50 लाख की फिरौती और जान से माने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक सत्यनारायण ने क्राइम ब्रांच में इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद गुरूवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजरतन पिता अनिल तायड़े है। वह खुद को गॉडफादर कहता है।

दरअसल, बीते हफ्ते पूर्व विधायक सत्यनारायण के मोबाइल पर 50 लाख रूपए देने का धमका भरा मैसेज किया था। साथ ही लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान भी जा सकती है। जब पटेल ने उसका संदेश दरकिनार कर दिया तो उसने उन्हें कॉल कर धमकाया। आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में पूर्व विधायक को कॉल किया। उनके पीए ने कॉल जब उठाया तो आरोपी ने कहा कि पटेल की जान मेरे हाथ में है। मैं अभी गुंडागर्दी के लिए पैर जमा रहा हूं। मैसेज मिलते ही पटेल ने एडीजी, एसएसपी, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच को शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तेजी से आरोपी की तलाश शुरू की। क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह कराटे और मार्शल आर्ट्स सिखाता है। पुलिस ने बताया कि कनाड़िया ने 28 जून को पटेल को मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा था। तब पटेल भोपाल जा रहे थे उन्होंने उसका स्क्रीन शॉट लिया और शाम को इंदौर आकर पूरी शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे जल्दी अमीर बनने की ख्वाइश थी। इसलिए उसने शहर के ऐसे लोगों की जानकारी जुटाई जो पैसे वाले हों। रणनीति के तहत उसने एक चोरी का मोबाइल लोगों को डराने और धमकाने के लिए खरीदा था। फिर सबसे पहले उसने पूर्व विधायक पटेल को फिरौती का मैसेज भेज कर मोबाइल बंद कर लिया। बाद में उसने मोबाइल चालू किया और पटेल सहित अन्य लोगों के फोन व मैसेज का इंतजार करने लगा। जब जवाब नहीं आया तो उसने मंगलवार को पटेल को फोन लगाया तो फोन पीए जगदीश जोशी ने रिसीव किया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews