Sulli Deals App का मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार

Sulli Deals App का मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  देशभर में इन दिनों दो App बेहद चर्चा में है। एक सुल्ली डील्स (Sulli Deals App) और दूसरी बुल्ली बाई एप (Bulli Bai App)। इन दोनों App  पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर डालने वालों पर अब पुलिस की स्पेशल सेल कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के ऐप क्रियेटर अब पुलिस के निशाने पर है।

इसी सिलसिले के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ), दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए।SulliDeals App के क्रिएटर और मास्टरमाइंड ओंकार ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप सदस्य आरोपी को बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, खेतों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, किसान परेशान

इंदौर की न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाले ओंकार ठाकुर के परिजनों की माने तो उनका बेटा आई आईटी एक्सपर्ट है। लेकिन उसका किसी भी अनैतिक गतिविधि में कोई हाथ नहीं है। दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी सिविल ड्रेस में आये और ओंकार को पकड़ कर ले गए। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ओंकार के लैपटॉप और मोबाइल भी साथ ले गई है और माना जा रहा है कि सख्त कार्रवाई सुल्ली डील्स एप (Sulli Deals App) मामले में की जा सकती है।

ये भी पढ़ें – डॉक्टर के पर्चे के बिना नहीं मिलेगी कोरोना जैसे लक्षणों की दवा

[dgv_vimeo_video id=”663878271″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews