Indore News: मंगलवार से मथुरा-वृंदावन यात्रा होगी शुरू, भागीरथपुरा क्षेत्र के 600 लोग होंगे रवाना

mp railway

Indore News : इंदौर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा शुरू की गई अयोध्या यात्रा को सफलता मिलने के बाद अब मंगलवार यानि कल से मथुरा-वृंदावन यात्रा शुरू की जा रही है। जिसमें सबसे पहले कल भागीरथपुरा क्षेत्र वार्ड के नागरिक रवाना होंगे। जिसके बाद अन्य वार्डों के मतदाताओं को भी यात्रा करवाई जाएगी।

600 लोग होंगे रवाना

विधायक द्वारा करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को भगवान श्रीराम के जन्मस्थल अयोध्या की यात्रा पर ले गए और वहां पर रामलला के दर्शन कराने का सिलसिला शुरू किया गया था। जिसके तहत, हर महीने उनके विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 से ज्यादा नागरिकों को यात्रा पर ले जाया जा रहा था। अब लोगों को भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली एवं लीला स्थली मथुरा-वृंदावन की यात्रा करवाई जाएगी।

पहले मंदिर में करेंगे दर्शन

संजय शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा पर कल सबसे पहले जत्थे के रूप में भागीरथ पुरा वार्ड के नागरिक रवाना होंगे। जिसके लिए वार्ड क्रमांक 11 के सभी नागरिक भागीरथपुरा पुलिस चौकी के सामने मंदिर पर दोपहर 2 बजे एकत्र होंगे, जहां के दर्शन व पूजा के पश्चात सभी नागरिकों का समूह रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगा और रेल के माध्यम से सभी मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर जाएंगे।

मंगल राजपूत, इंदौर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews