अस्पताल पहुंचकर घायल किसानों से मिले मंत्री जीतू पटवारी, कहा नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

अस्पताल पहुंचकर घायल किसानों से मिले मंत्री जीतू पटवारी, कहा नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

इंदौर।धार जिले के खड़किया गांव में बच्चा चोरी के शक में 6 किसानों पर हुए जानलेवा हमले में 1 किसान की मौत हो गई जबकि 5 किसान गंभीर रूप से घाय हो गए। घायल किसानों को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।घायलों से मिलने आज उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी चोइथराम अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।उन्होंने कहा कि घायलों की हालत में सुधार है एक किसान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है, वहीं अन्य घायल किसानों को उपचार जारी है। घटना को लेकर मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि 24 घण्टो में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश गृह मंत्रालय ने दिए हैं और पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। वही घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों सहित थाना प्रभारी को हटाने की बात मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित किसानों के साथ है और घायलों का इलाज का खर्चा प्रदेश सरकार वहन करने के साथ उनके परिजनों को आर्थिक सहायता भी देगी। वहीं पटवारी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा। हालांकि बीजेपी सरपंच की गिरफ्तारी और घटना में शामिल होने के सवाल पर मंत्री पटवारी ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी विचारधारा से नही बल्कि ऐसी घृणित आपराधिक मानसिकता से है जो भीड़ को उकसाती है और सोशल मीडिया गलत भाषा का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और कहा की वो जगह राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews