अपने विधानसभा क्षेत्र में मंत्री पटवारी ने दी ये सौगात

अपने विधानसभा क्षेत्र में मंत्री पटवारी ने दी ये सौगात

इंदौर. प्रदेश के उच्च शिक्षा  एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने बुधवार को उनकी  उनकी राऊ विधानसभा क्षेत्र में करीब 54 लाख की लागत से बनने वाली नर्मदा परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री  पटवारी ने कांग्रेस सरकार के विजन में इस विकास कार्य को होना बताया। इंदौर के एबी रोड स्थित बसंत पूरी कॉलोनी में नर्मदा पाइपलाइन का उद्घाटन करने के दौरान मंत्री पटवारी ने कहा कि कमलनाथ सरकार के विजन में प्रदेश में कई विकास कार्य है जिसमें करीब 200 परिवारो को नर्मदा लाइन से पानी मिलेगा जिसके लिए 54 लाख की लागत से करीब 20 दिन में यह कार्य पूरा किया जाएगा। उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जैसे ही परियोजना का शिलान्यास करने अपने क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। परियोजना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कुमकुम तिलक कर मंत्री पटवारी का स्वागत किया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews