प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े 11 हजार से अधिक लोग, साढ़े 6 हजार हितग्राहियों का हुआ पंजीयन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े 11 हजार से अधिक लोग, साढ़े 6 हजार हितग्राहियों का हुआ पंजीयन

Indore News : सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा इंदौर जिले में निरंतर रूप से गति पकड़ रही है। यात्रा में अभी तक 256 ग्राम पंचायतों और 41 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जा चुका है। यात्रा के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना नामांकन, माय भारत स्वयंसेवक पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड का वितरण जैसी विभिन्न ऑन-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में अपनी उल्लेखनीय भागीदारी प्रदर्शित की है। इस पूरी यात्रा के दौरान लोगों को अपने उचित विशेषाधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इतने लोग हुए शामिल

जिले में अभी तक लगभग 3 लाख 84 हजार 849 लोग इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 45 हजार 613 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। यात्रा के दौरान 2 लाख 39 हजार लोगों ने आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का संकल्प भी लिया है। लगभग 11 हजार 530 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले की 255 ग्राम पंचायतें ऐसी हो चुकी हैं, जहां शत-प्रतिशत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। 1,987 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जा चुका है। 11 हजार से अधिक लोग का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और साढ़े 6 हजार हितग्राहियों का जीवन ज्योति योजना हेतु पंजीयन किया जा चुका है। 9 हजार से अधिक लोगों का माय भारत स्वयंसेवक में पंजीयन किया जा चुका है।

252 पंचायतों का डिजिटाइजेशन

जिले की 252 ग्राम पंचायतों में भूमि रिकॉर्ड के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका हैं। विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले दिनों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान करने का प्रयास करेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews