MP News : मंत्री का एक्शन ऑन द स्पॉट, निलंबित-बर्खास्त FIR तीनों का फरमान, देखें वीडियो

kamal patel

Kamal Patel News : आगामी चुनावों से पहले राज्य की शिवराज सरकार और उनके मंत्री एक्शन मोड में काम कर रहे है। एक तरफ विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर फोकस किया जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ लापरवाहों पर भी एक के बाद एक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल का एक अलग ही रूप सामने आया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल अपने राजस्थान प्रवास के बाद इंदौर से हरदा जा रहे थे। इस दौरान सतवास पर सड़क पर रास्ते में एक खराब डंपर खड़ा हुआ था और लोगों की भीड़ लगी थी, तभी मंत्री जी वहां से निकले तो जनता को भी उनके मूवमेंट की खबर हो गई और उन्होंने रात्रि में ही मंत्री की कार का घेराव कर दिया ।

पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त, FIR होगी

मंत्री जी ने गाड़ी रोकी और कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि इस डंपर की वजह से कई एक्सीडेंट हो रहे है। कृपया कुछ करें। फिर क्या था मंत्री जी ने पूरा जायजा लिया और वीडियो बनाकर सीधा सतवास थाने में टीआई के पास जा पहुंचे। टीआई को पास बुलाया और पूरी स्थिति को बताया, समझाया और जब टीआई को समझ में नहीं आया तो मंत्री जी ने नाराज होकर कहा कि कड़ी से कड़ी कार्रवाई आप सब के विरुद्ध की जाएगी। पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त होगा और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री जी लापरवाहों को ना सिर्फ फटकार लगाते नजर आ रहे है बल्कि उन पर ऑन द स्पाट कार्रवाई भी करते हुए दिखाई दे रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews