मप्र उपचुनाव से पहले इंदौर की जिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

मप्र उपचुनाव से पहले इंदौर की जिला कांग्रेस कार्यकारिणी भंग

इंदौर।
एमपी (MP) में भले ही उपचुनाव (election) की तारीखों का ऐलान नही हुआ हो, लेकिन कोरोना संकट(corona crisis) बीच राजनैतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर चल रही है।अब कांग्रेस (congrss) ने उपचुनाव वाले इलाकों में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में इंदौर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी (Indore District Congress Executive) को भंग कर दिया गया है।माना जा रहा है सांवेर उपचुनाव (Sanwer by-election) को देखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (State Congress President and former Chief Minister Kamal Nath) के निर्देश पर इंदौर की जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं। हालांकि विनय बाकलीवाल इंदौर शहर के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे।यह पहला मौका नही है। इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Former Union Minister and BJP leader Jyotiraditya Scindia) के कांग्रेस में जाने पर कई जिलों की कार्यकारिणी भंग की गई थी।

खास बात ये है कि यह सिंधिया समर्थक और शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र रहा है।आने वाले दिनों में यह उपचुनाव होना है। सिलावट का यहां से एक बार फिर उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है।

इन जिलों की पहले ही हो चुकी है कार्यकारणी भंग
इससे पहले सिंधिया के प्रभाव वाले जिले में गुना ग्रामीण, गुना शहर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा और अशोकनगर जिलों की कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews