Hindi News

MP News : इंदौर में डंपर का कहर, तीन की मौत, तीन घायल, भीकनगांव गांव से लौट रहा था परिवार।

Written by:Amit Sengar
Published:

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर (Indore) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां भीकनगांव खरगोन की ओर से इंदौर की ओर लौट रहे दो परिवार के 3 लोग काल के गाल में समा गए। दरअसल, अंधगति से आ रहे डंपर ने गाड़ी को ओवरटेक किया और सड़क से 200 फीट की दूरी पर बैठकर भोजन कर रहे लोगो पर चढ़ गया। हादसे में एक परिवार के पिता और बेटी की मौत हो गई तो दूसरे परिवार की महिला की मौत हो गई। वही 3 लोगो का गम्भीर हालत में एम.वाय. अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़े…MP News : बिजली कंपनी ने इस योजना में किया बदलाव, युवाओं को मिलेगा रोजगार

सड़क के करीब मौत के मंजर की घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के एसबीएन गार्डन के गेट के पास की है। जहां भीकनगांव से इंदौर लौट रहे दो परिवार के 6 लोग खाना खाने और आराम के इरादे से रुक गए लेकिन तब खरगोन की ओर से तेजाजी नगर सर्विस रोड़ की ओर से रालामंडल की ओर जा रहे डंपर ने सड़क से करीब 150 फीट दूरी पर बैठे परिवारो को निशाना बना दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों का इलाज जारी है। वही मौके से डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। हादसे में गुरुनानक नगर खजराना निवासी 40 वर्षीय गबरू पिता मेहताब यादव, 10 वर्षीय सारिका पिता गबरू यादव और अनिता पति लखन राठौर की मौत हो गई। वही दोपहर 1 बजे के करीब हुए हादसे में लखन राठौर और सुमन पति गबरू, सोनाली पिता लखन राठौर घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़े…सीएम शिवराज के अधिकारियों को निर्देश, योजनाओं पर प्रमुखता से हो कार्य, पर्यावरण की सुरक्षा को मिले सर्वोच्च प्राथमिकता

मृतक गबरू के पड़ोसी कालूराम परमार ने बताया कि सभी लोग अपने गांव भीकनगांव से इंदौर आ रहे थे और सड़क के पास छायादार वृक्ष के नीचे बैठकर सब लोग खाना खा रहे थे। सभी 14 अप्रैल को इंदौर से किसी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। वही लौटते समय ये हादसा हो गया। वही सड़क हादसे की जांच कर रही तेजाजी नगर पुलिस के जांच अधिकारी द्वारकाप्रसाद ने बताया कि दुर्घटना बुधवार दोपहर 1 बजे की है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों का इलाज जारी है। वही डंपर को जब्त कर पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews