MP SET 2024 RESULT : एमपी लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी किया

राज्य पात्रता परीक्षा SET -2024, 15 दिसंबर2024 को अनिवार्य प्रश्न पत्र (प्रथम) एवं समस्त ऐच्छिक 24 विषयों (प्रश्न पत्र द्वितीय) में आयोजित की गई थी।
MPPSC

MPPSC

MP SET 2024 RESULT : लोक सेवा आयोग इंदौर ने दिसंबर 2024 में आयोजित की राज्य पात्रता परीक्षा (SET) का परिणाम आज जारी कर दिया, एमपीपीएससी ने बताया है कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 का परीक्षा का 87 प्रतिशत परिणाम गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, शरीरिक शिक्षा, गनोविज्ञान, संस्कृत, योग, संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग, रक्षा और रणनीतिक अध्ययन, पृथ्वी वायुमंडलीय महासागर और ग्रह विज्ञान विषयों का जारी कर दिया है और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)  के दिशा निर्देशों के अनुरूप और मध्यप्रदेश शासन के आरक्षण नीति के अनुसार 67 प्रतिशत परीक्षा परिणाम तैयार किया है। 13 प्रतिशत अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए परीक्षा परिणाम प्रावधिक रूप तैयार कर ऑन होल्ड रखा गया है। शेष 13 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा 13 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग के संबंध में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अन्तिम न्यायिक निर्णय के बाद घोषित किया जाएगा।

UGC और एमपी आरक्षण नीति के आधार पर तैयार किया गया रिजल्ट  

आदेश में कहा गया,  सेट 2024 (SET 2024) का परीक्षा परिणाम मध्य प्रदेश शासन की आरक्षण नीति/नियम के अनुसार व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के निर्देशों (08 प्रतिशत अर्ह संख्या स्लॉट) की प्रक्रिया का परिपालन करते हुए तैयार किया गया है।

15 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी परीक्षा  

बता दें राज्य पात्रता परीक्षा SET -2024, 15 दिसंबर2024 को अनिवार्य प्रश्न पत्र (प्रथम) एवं समस्त ऐच्छिक 24 विषयों (प्रश्न पत्र द्वितीय) में आयोजित की गई। परीक्षा में विषयवार एवं श्रेणीवार दोनों प्रश्नपत्रों में सम्मिलित रूप से अर्ह 06 प्रतिशत अभ्यर्थियों को एवं ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें श्रेणीवार अंतिम चयनित अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त हुए हैं, को राज्य पात्रता परीक्षा की अहंता सूची में सम्मिलित किया गया है। राज्य पात्रता परीक्षा-2024 के 29 विषय गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, शरीरिक शिक्षा, मनोविज्ञान, संस्कृत, योग, संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग, का और रणनीतिक अध्ययन, पृथ्वी वायुमंडलीय महासागर और ग्रह विज्ञान के पात्र अभ्यर्थियों की संख्या, अभ्यर्थियों के विषयवार एवं श्रेणीवार कट ऑफ अंकों की तालिका जारी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सेट का परीक्षा परिणाम घोषित।

#JansamparkMP
#indore
#mppsc
#psc
#civilservices
#employment

Posted by JDjansampark Indore on Friday, February 28, 2025

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews