Indore News: एमपी ट्रांसको ने नवाचार को बढ़ाया आगे, अधिकारियों ने रिमोट से राजगढ़ में पावर ट्रांसफार्मर किया स्टार्ट

Indore News: एमपी ट्रांसको ने नवाचार को बढ़ाया आगे, अधिकारियों ने रिमोट से राजगढ़ में पावर ट्रांसफार्मर किया स्टार्ट

Indore News : मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कई नवाचार किए गए हैं। अब कंपनी की सहयोगी एमपी ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) इसे आगे बढ़ाते हुए इंदौर क्षेत्र में पहली बार 220 केव्ही वोल्टेज स्तर का 160 एमव्हीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर रिमोट से ऊर्जाकृत करने में सफलता हासिल की है।

राजगढ़ सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों को होगा फायदा

बिजली अधिकारियों के अनुसार, इंदौर में पहली बार स्काडा नियंत्रण कक्ष इंदौर से एचएमआई (ह्यूमन मशीन इंटरफेस ) तकनीक के सहारे 110 किलोमीटर दूर राजगढ़ (धार) स्थित 220 केवी सब स्टेशन में लगभग 9 करोड़ की लागत से स्थापित किए गए। इस नए 160 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को रिमोट के माध्यम से ऊर्जाकृत किया गया है। वहीं, मालवा क्षेत्र में अब तकरीबन 150 मेगावाट की अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराया जाना संभव होगा। जिससे राजगढ़ सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों को बहुत फायदा पहुंचेगा और उपभोक्ताओं को उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सकेगी।

एडीएमएस से इस तकनीक का उपयोग

यह ह्यूमन इंटरफेस तकनीक कम्प्यूटर मशीनों का उपयोग कर रिमोट से उपकरणों को नियंत्रित किया जाता है। एमपी ट्रांसको के प्रदेश में क्रियाशील तीन स्काडा कंट्रोल सेंटर में एडीएमएस (मीटर डाटा मैनेजमेंट सिस्टम) के सहारे इस तकनीक के उपयोग किया जाता है।

राजगढ़ की बढ़ी ट्रांसफॉरमेशन क्षमता

इस ट्रांसफार्मर के उर्जाकृत होने से राजगढ़ जिले की पारिषण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और राजगढ़ की ट्रांसफॉरमेशन कैपेसिटी 5000 एमव्हीए के ऊपर पहुंच गई है। राजगढ़ में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी अपने 19 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है जिसमें 400 केवी के दो सबस्टेशन, 220 केवी के 6 सब स्टेशन तथा 132 केव्ही के 11 सबस्टेशन शामिल है-  पीएस राघव, अधीक्षण अभियंता, एमपी ट्रांसको

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews