एमपी में यहां फरवरी में होगी विश्व की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

एमपी में यहां फरवरी में होगी विश्व की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

इंदौर।

जिले में अष्टधातु से निर्मित विश्व की सबसे बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा पितृ पर्वत पर स्थापित की गई है जिसकी प्राण  प्रतिष्ठा फरवरी माह में की जाएगी। पिछले 15 से अधिक वर्षो से अधिक समय से पितृ पर्वत पर विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा के साथ हनुमान मंदिर का निर्माण हो रहा था। यह प्रतिमा और मंदिर अब बनकर पूरी तरह तैयार है। विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा 72 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित सुखासन की मुद्रा में विराजित विश्व की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा बताई जा रही है। इस प्रतिमा का महाप्राण प्रतिष्ठा उत्सव 24 फरवरी से 28 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। बेहद सुंदर और विशाल हनुमान प्रतिमा के निर्माण से बजरंग भक्तों में खुशी की लहर है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews