MP में मार्च के बाद होगी UG-PG की परीक्षाएं, उच्च शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

उच्च शिक्षा विभाग

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। कॉलेज परीक्षाओं (College examinations) को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Higher Education Minister Mohan Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। मोहन यादव का कहना है कि मार्च 2021 के बाद यूजी-पीजी की परीक्षाएं (UG-PG exams) करवाई जाएंगी। वही ऑनलाइन परीक्षा (Online exam) की जगह अब सभी छात्रों को कॉलेज में आकर ही परीक्षा देनी होगी।वही उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (New education policy) को भी मप्र सरकार (MP Government) पूरे प्रदेश में लागू कर सकती है।इसके लिए शैक्षणिक संस्थान, शिक्षाविद् और छात्र संगठनों से सुझाव मांगे गए है।

यह भी पढ़े… MP College : कॉलेज और फीस को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

दरअसल, रविवार को मोहन यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council के 53वें प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान यादव ने कहा कि कोरोना (Corona) के कारण कॉलेज की पढ़ाई और परीक्षा (College studies and exams)  का सिस्टम गड़बड़ हो गया था, लेकिन अब स्थिति कंट्रोल हो रही है और अधिकतर कॉलेज खुल चुके है और पढ़ाई (Study) भी होने लगी है, ऐसे में इस बार विद्यार्थियों (Students) को कॉलेज में आकर ही परीक्षाएं देना होगी, इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) भी तैयारियों में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े… MP के कॉलेज छात्रों को एक और मौका, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए यह निर्देश

वही उन्होंने कहा कि परीक्षाएं थोड़ा आगे बढ़ाई जा सकती है। मार्च बाद यूजी की वार्षिक  (UG annual exam) और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं (Semester examinations of P.G.)  करवाई जाएगी।परीक्षाओं के संचालन को लेकर शिक्षाविद् से चर्चा की जा रही है।अधिकतर शिक्षक (Teacher) और कॉलेज सामान्य परीक्षा पद्धति के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के पक्ष में है, हालांकि इसमें कोरोना का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए बहुत जल्द विभाग गाइडलाइन (Guideline) जारी कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews