
Urban-20 Conference Indore : महाकाल के दरबार उज्जैन में भस्म आरती के दौरान इंदौर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। कई लोग अन्य शहरों से आकर इंदौर में रुकते हैं और सुबह-सुबह भस्म आरती में शामिल होने के लिए इंदौर से उज्जैन के लिए निकलते हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए उज्जैन नगर निगम द्वारा महाकाल एक्सप्रेस के नाम से बस सेवा शुरू की जाएगी।
उज्जैन महापौर ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी अर्बन- 20 सम्मेलन के दौरान उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दी। बैठक में उन्होंने कहा कि उज्जैन में प्रतिदिन जनसंख्या बदलती है, इसलिए उनके लिए व्यवस्था जुटाना भी चुनौतिपूर्ण है। वहीं, अर्बन 20 की बैठक को लेकर इंदौर महापौर ने कहा कि बैठक में जो निकलेगा उसे अहमदाबाद की जी- 20 की बैठक में शामिल किया जाएगा। बता दें कि आज की बैठक में देशभर के 25 राज्यों के 80 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

