Indore- सड़क पर नागिन राज, नागिन ने कराया ट्रैफिक जाम, देखिये वीडियो

Indore- सड़क पर नागिन राज, नागिन ने कराया ट्रैफिक जाम, देखिये वीडियो

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में एक तरफ जहां बढ़ती महंगाई को लेकर विरोधस्वरूप कांग्रेस ने आधे दिन का बंद रखा तो दूसरी ओर शहर के एक इलाके में चक्काजाम हो गया। हालांकि ये चक्काजाम किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता या नेता द्वारा नहींं, बल्कि एक नागिन (nagin) ने लगा दिया। दरअसल, शहर के बीआरटीएस इलाके में बीच सड़क पर एक नागिन के निकलने के कारण हड़कंप मच गया।

सड़क पर नागिन का राज, ये मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां होलकर कॉलेज के सामने बीआरटीएस रैलिंग से अचानक एक नागिन निकली। रास्ता पार करने के इरादे से निकली नागिन को सड़क पर से निकलने के लिये रास्ते का ट्रैफिक रोकना पड़ा। नागिन की दहशत के कारण भंवरकुआ से नवलखा की ओर जा रहे वाहन चालक रुक गये। तकरीबन 15 मिनिट तक ट्रैफिक को रोकना पड़ा और जब नागिन ने सड़क पार कर ली तब कहीं जाकर वाहन चालकों की दुविधा और भय दूर हुआ और इसके बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हो पाया। फिलहाल, सड़क पर नागिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है शहर में बंद के दौरान सड़क पर नागिन राज।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews