कोरोना से बचाव के लिये लागू होगा ऑड इवन और क्लोज़ फॉर्मूला

कोरोना से बचाव के लिये लागू होगा ऑड इवन और क्लोज़ फॉर्मूला

इंदौर/आकाश धौरपुरे।

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या और लोगो द्वारा नियमों का पालन नहीं करने को लेकर प्रशासन और सख्त हो गया है। दरअसल, प्रशासन चाहता है कि शहर का हर बाशिंदा महफूज रहे और कोरोना को हराया जा सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि अबसे शहर में ऑड-इवन फॉर्मूले का पालन किया जाएगा।

कलेक्टर का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और आम जनता को असुविधा भी ना हो इसके लिये जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी आदेश में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत जिला प्रशासन ने सबसे पहले शुक्रवार से दूध, फल, सब्जी सहित अन्य अनिवार्य आवश्यकता वाली वस्तुओं की खरीदी के लिए दिए गए समय मे परिवर्तन किया है। अब ये दुकानें सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि दुकान खुलने के समय में कमी की गई है लेकिन जितनी तरह दुकानें गुरूवार को खोली गई थी वो दुकाने शुक्रवार को भी खुली रहेंगी।

ऑड-इवन और क्लोज फॉर्मूला होगा लागू
इंदौर जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि आने वाले समय मे ऑड-इवन और क्लोज फार्मूला लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये फार्मूला 28 मार्च से प्रभावशील होगा जिसके तहत पहले दिन याने 28 मार्च को सड़कों पर ऑड नम्बर की गाड़ी व 29 तारीख को इवन नम्बर की गाड़ियों को बाहर निकलने की अनुमति रहेगी। वही 30 तारीख को क्लोज फार्मूले के तहत वाहनों के मूवमेंट को पूर्णतः बन्द कर दिया जाएगा। इसी के साथ सभी प्रकार के वाहन चालकों को अपने चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।

28 मार्च से लागू होगी ये व्यवस्था

इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने कर्फ्यू को लेकर नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत दिल्ली की तरह अब शहर में भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों से जरूरत का सामान खरीदने के लिये ऑड इवन फार्मूले का पालन करना होगा। 28 तारीख से लागू इस व्यवस्था में निम्नानुसार गाड़ियों को निकलने की अनुमति होगी
28 मार्च को ODD (विषम)
29 मार्च को EVEN (सम)
30 मार्च को (पूर्णतः बंद)
31 मार्च को ODD (विषम)
01 अप्रैल को EVEN (सम)
02 अप्रैल को (पूर्णतः बंद)
इसी तरह ये व्यवस्था 14 अप्रैल तक जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews