Indore News: पुराने दोस्त ने युवती के साथ राह चलते किया छेड़छाड़, मामला दर्ज

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां कॉलेज में साथ पढ़ने वाले पुराने दोस्त ने युवती के साथ छेड़छाड़ की है। इस दौरान युवक ने बुरी नीयत से युवती का हाथ पकड़ा। वहीं इस मालमे में पीड़िता ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।

पहले भी कर चुका छेड़छाड़ का प्रयास

इंदौर में घर से नौकरी पर जा रही एक युवती को उसके साथ पढ़ने वाले उसके पड़ोसी युवक ने बीच रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की, जिसके बाद युवती ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। युवती ने इसी युवक पर हीरा नगर थाने में भी छेड़छाड़ की शिकायत की थी। वहीं उसने दूसरी बार फिर से छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस बारे में जानकारी देते हुए विजयनगर जोन के एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि करन नामक युवक जो कि युवती के साथ कॉलेज में पढ़ता था और युवती का पड़ोसी भी है, जिसने बीच रास्ते में रोककर युवती से छेड़छाड़ की है इस मामले में युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी आरोपी फरार है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”934246334″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews