Hindi News

70 लाख का सोना लूटने वाला डेढ़ लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सोना बरामद

Written by:Harpreet Kaur
Published:
70 लाख का सोना लूटने वाला डेढ़ लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सोना बरामद

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। करीबन आठ दिन पहले सनावद में ज्वेलर इबादुल हक उर्फ बबलू शेख की हत्या कर डेढ़ किलो सोना लूटने की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर है, उस पर डेढ़ लाख का इनाम भी घोषित है। देपालपुर थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर से पुलिस ने लूटा गया 70 लाख रुपये कीमत का सोना, पिस्टल और बाइक भी बरामद की है।

यह भी पढ़े.. जबलपुर : गायब हुई बच्ची की लाश बंद कुएं में मिली, पुलिस कर रही है छानबीन

पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर मनोज उर्फ मांगीलाल देपालपुर बेटमा रोड़ पर बरोदापंथ से बाइक से जा रहा है, इस दौरान एसआइ दीपक राठौर, रामपाल गुर्जर की टीम ने जब गैंगस्टर को पकड़ने किकोशिश की तो बदमाश ने पुलिस पर ही गोलियां चलाना शुरू कर दी। लेकिन रणनीति बनाकर पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से ज्वेलर से लूटा सोना भी बरामद हो गया।

गैंगस्टर मनोज ने करीबन 8 दिन पहले सनावद के एक आभूषण तराशने वाले को सरेराह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और उसके बाद मनोज ज्वेलर्स के पास रखा 70 लाख कीमत का सोना लूटकर भाग गया था, मृतक पश्चिम बंगाल का इबादुल हक उर्फ बबलू शेख सनावद में जेवर तरासने का काम करता था। हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एएसपी के मुताबिक आरोपित मनोज पर पूर्व में भी हत्या के केस दर्ज है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews