कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामले को लेकर इंदौर में आक्रोश, दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने काम बंद रखकर जताया विरोध, मरीज हो रहे परेशान

डॉक्टर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। फिर एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।
indore news

Indore News : कोलकाता में डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामले को लेकर इंदौर में आक्रोश दूसरे दिन भी रहा। डॉक्टरों ने रुटीन काम बंद रखकर विरोध जताया। इस दौरान इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है।

डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज ही रहे परेशान

इंदौर के एम वाय अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स ने भी महिला सुरक्षा को लेकर अपनी बात की साथ ही डॉक्टरों ने अस्पताल के मेन गेट पर बेनर लेकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही घटना की निंदा की। मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी घटना को लेकर विरोध जताया। इसके साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

[dgv_vimeo_video id=”998150049″]

घटना को लेकर डॉक्टर ने कहा कि डीन एमजीएम ओर अधीक्षक एम वाय को पत्र दिया है जिसमे मांग की गई के सुरक्षा की दृष्टि से दी गई। अस्पताल में ड्यूटी के दौरान या फिर होस्टल हो पूरी तरह सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम रखने की मांग की गई।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”998149285″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews