इंदौर से शिर्डी के लिए शुरू हुयीं यात्री उड़ान

इंदौर से शिर्डी के लिए शुरू हुयीं यात्री उड़ान

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होकर विमानतल से आज से धार्मिक स्थल शिर्डी के लिए एक निजी कंपनी ने यात्री विमान सेवा प्रारम्भ की है। विमानतल निदेशक अर्यमा सान्याल के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित 72 सीटर एक यात्री विमान ने आज सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शिर्डी के लिए सीधी उड़ान भरी, जिसे परम्परा अनुसार ‘वाटर सेल्यूट’ दिया गया।

विमानतल निदेशक ने बताया पूर्व निर्धारित उड़ान समयानुसार विमान दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शिर्डी पहुंचेगा। जबकि शिर्डी से इंदौर के लिए नियमित उड़ान सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर इंदौर के लिए रवाना होकर यहां 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगा

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews