इंदौर में 3 दिवसीय हाईटेक परिचय सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

इंदौर में 3 दिवसीय हाईटेक परिचय सम्मेलन की तैयारियां पूरी, 50 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

High-Tech Introduction Conference in Indore : देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम कल से इंदौर में शुरू हो जाएगा। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिसमें युवक- युवती प्रत्याशियों के साथ अभिभावक भी हजारों की संख्या में शामिल होंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन संयोजक, विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत एवं राष्ट्रीय महासचिव पं. देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन की सबसे खास बात यह है कि यहां पर देश के साथ विदेशों के भी ब्राह्मण समाज शामिल होंगे। इस आयोजन में एक ही छत के नीचे अभिभावक और प्रतिभागी सांस्कृतिक वेशभूषा और संस्कृति का बेहतर उदाहरण भी देखने को मिलेगा।

किसे मिला आमंत्रण?

विश्व ब्राह्मण समाज संघ के पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख मंदिरों में भी आमंत्रण दिए है। बताया जा रहा है कि करीब 70 हजार से ज्यादा ब्राम्हण बंधु इस आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग इस आयोजन को देखेंगे। साथ ही समय-समय पर अपनी बातों को प्राथमिकता से रखेंगे। बता दें कि सैकड़ों की संख्या में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दुबई आदि कई देशों से प्रविष्टियां शामिल की गई है।

कार्यक्रम रहेगा निःशुल्क

पूर्व राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यह पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। जिसमें सारी व्यवस्थाएं अत्यधिक व हाईटेक रखी गई है। यह तीन दिवसीय आयोजन कल से यानि 16 से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा, आयोजन के लिए 200 से ज्यादा समाज बंधुओ की अलग-अलग समितियां कार्यक्रम संचालन के लिए बनाई गई है जो भोजन, मंच, परिचय परिवहन, आवास, कुंडली मिलान, सामंजस बिठाने आदि व्यवस्थाओं को स्वरूप प्रदान करेंगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews